भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने कश्मीर में आतंकी हमले की आशंका जताते हुए अलर्ट जारी किया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस साइबर आतंकवादियों पर नकेल कस रही है। इन्हें सफेदपोश जिहादियों के रूप में भी जाना जाता है। उधर, उत्तरी कश्मीर के सोपोर कस्बे के मेन चौक इलाके में धमाके जैसी आवाज सुनते ही दहशत फैल गई। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। पढ़ें प्रदेश की ऐसी ही प्रमुख खबरें...
भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने कश्मीर में आतंकी हमले की आशंका जताते हुए अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट भारत के खिलाफ पाकिस्तान से आतंकी गतिविधियां चला रहे जैश-ए-मोहम्मद के सरगनाओं की तालिबानी आतंकियों से कंधार में हुई मुलाकात के बाद जारी किया गया है। सुरक्षा एजेंसियों को इस मुलाकात के साथ ही सीमा पार आतंकियों की हलचल बढ़ने को लेकर कुछ अहम इनपुट मिले हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
'सफेदपोश जिहादियों' की अब खैर नहीं: साइबर आतंकवादियों पर नकेल कस रही है पुलिस, कुछ ऐसा है प्लान
जम्मू-कश्मीर पुलिस साइबर आतंकवादियों पर नकेल कस रही है। इन्हें सफेदपोश जिहादियों के रूप में भी जाना जाता है। ऐसी आशंका है कि ये सफेदपोश जिहादी सांप्रदायिक झड़प को बढ़ावा दे सकते हैं। ये अन्य राज्यों व देशों में रहकर युवाओं को भी अपना शिकार बना सकते हैं। आतंकियों की यह नई साजिश है। ये बातें जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुखिया दिलबाग सिंह ने कहीं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
जम्मू-कश्मीर: लोकसभा अध्यक्ष ने उपराज्यपाल से की मुलाकात, 31 अगस्त को पंचायती राज प्रतिनिधियों से मिलेंगे
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रविवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की। इसकी जानकारी उपराज्यपाल कार्यालय के ट्विटर अकांउट के जरिए दी गई। जिसमें मनोज सिन्हा ने कहा कि आज लोकसभा अध्यक्ष से राजभवन में मुलाकात की। मैं जम्मू-कश्मीर के लोगों की ओर से लोकसभा अध्यक्ष का स्वागत करता हूं, जो पंचायती राज संस्थानों को मजबूत करने के लिए संसदीय आउटरीच कार्यक्रम के हिस्से के रूप में केंद्र शासित प्रदेश के दौरे पर हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर: सोपोर के मुख्य चौक इलाके में धमाका, सुरक्षित स्थानों पर छिपने के लिए दौड़े लोग
उत्तरी कश्मीर के सोपोर कस्बे के मेन चौक इलाके में धमाके जैसी आवाज सुनते ही दहशत फैल गई। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। एक दुकानदार ने बताया कि कस्बे के मुख्य चौक इलाके में एक धमाका होने से दहशत फैल गई। लोग छिपने के लिए दौड़ पड़े। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
जम्मू-कश्मीर: यात्री वाहनों में जीपीएस और पैनिक बटन लगाने की कवायद ठंडे बस्ते में
सार्वजनिक यात्री वाहनों में महिला सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार गंभीर नहीं है। यात्री वाहनों में जीपीएस (ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) पैनिक बटन लगाने की कवायद फिलहाल ठंडे बस्ते में है। वर्तमान में सिर्फ नए पंजीकृत हो रहे यात्री वाहनों में ही यह सिस्टम है, जबकि पुराने वाहनों में सिस्टम को लगाने के लिए सरकार के पास कोई योजना नहीं है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें