सोपोर कस्बे के मेन चौक इलाके में रविवार को धमाके जैसी आवाज सुनते ही दहशत फैल गई। लोग सुरक्षित स्थानों पर छिपने के लिए भागे। इस घटना को लेकर पुलिस ने कहा है कि इलाके की घेराबंदी कर दी गई है, हम तथ्यों का पता लगा रहे हैं।
उत्तरी कश्मीर के सोपोर कस्बे के मेन चौक इलाके में धमाके जैसी आवाज सुनते ही दहशत फैल गई। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। एक दुकानदार ने बताया कि कस्बे के मुख्य चौक इलाके में एक धमाका होने से दहशत फैल गई। लोग छिपने के लिए दौड़ पड़े।
इस बीच पुलिस ने कहा कि हम तथ्यों का पता लगा रहे हैं। इसके साथ ही सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाके जैसी आवाज सुनते ही हम लोग छिपने के लिए सुरक्षित स्थान पर पहुंचे।