भाजपा नेता विक्रम सिंह रंधावा को उनकी विवादित टिप्पणी के चलते पार्टी सचिव पद से हटा दिया गया है। संविधान से अनुच्छेद 370 और 35-ए हटने पर जमकर आतिशबाजी हुई थी। देश-दुनिया में चर्चा में रहे संविधान से हटाए गए इन दोनों अनुच्छेद के नाम से अब दिवाली के लिए बाजार में पटाखे आ गए हैं। मुख्य सचिव अरुण कुमार मेहता ने प्रदेश में बढ़ते ड्रॉपआउट रेट पर चिंता व्यक्त की है। पढ़ें प्रदेश की ऐसी ही प्रमुख खबरें
भाजपा(भारतीय जनता पार्टी) नेता विक्रम सिंह रंधावा को पार्टी सचिव पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह पर उपाध्यक्ष शाम चौधरी को राजोरी जिले की जिम्मेदारी दी गई है। रंधावा को पद मुक्त किए जाने के संबंध में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने पत्र जारी किया। जिसमें उन्होंने कहा कि रंधावा को तत्काल प्रभाव से पार्टी के सभी पदों और जिम्मेदारियों से मुक्त किया जाता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर: इस बार कुछ है खास है दिवाली, फूटेगा बूम-370 पटाखा और जलेगी 35-ए फुलझड़ी, देखिए तस्वीरें
संविधान से अनुच्छेद 370 और 35-ए हटने पर जमकर आतिशबाजी हुई थी। देश-दुनिया में चर्चा में रहे संविधान से हटाए गए इन दोनों अनुच्छेद के नाम से अब दिवाली के लिए बाजार में पटाखे आ गए हैं। बूम-370 आकाश में सात रंगों की आतिशबाजी करने वाला ईको फ्रेंडली पटाखा है, जबकि 35-ए ढाई फीट लंबी फुलझड़ी है। फुलझड़ी को भी ईको फ्रेंडली बनाया गया है, जिससे प्रदूषण नहीं होता। दोनों ही पटाखे दिवाली पर आतिशबाजी के शौकीनाें को खूब लुभा रहे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
जम्मू-कश्मीर: प्रदेश में हर पांचवां बच्चा प्राइमरी के बाद छोड़ रहा पढ़ाई, मुख्य सचिव ने व्यक्त की चिंता
मुख्य सचिव अरुण कुमार मेहता ने प्रदेश में बढ़ते ड्रॉपआउट रेट पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्कूल ड्रॉपआउट के आंकड़ों को देखते हुए ऐसे लगता है कि प्राइमरी से अपर प्राइमरी स्कूल तक जाने के दौरान हर पांचवां बच्चा पढ़ाई छोड़ रहा है। उन्होंने यह बात सोमवार को समग्र शिक्षा के कामकाज की समीक्षा बैठक के दौरान कही और विभाग को इसे कम करने के लिए कार्य योजना तैयार करने को कहा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर: गुलमर्ग सेक्टर में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना, सेना ने चलाया तलाशी अभियान
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के पर्यटन स्थल के जंगल क्षेत्र में आतंकी मूवमेंट के बाद सेना ने सर्च ऑपरेशन चलाया। सूत्रों के अनुसार यह ऑपरेशन रविवार को शुरू हुआ था। गुलमर्ग सेक्टर के बोटापथरी इलाके और उससे सटे बारामुला के बोनियार इलाके में यह ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
महबूबा मुफ्ती ने कहा: नए सिरे से अपनाई जा रहीं विभाजनकारी नीतियां, लोगों को शक्तिहीन कर रही भाजपा
जम्मू-कश्मीर के लोगों को बांटने और उन्हें और शक्तिहीन बनाने की नई रणनीति को नई दिल्ली द्वारा बढ़ावा दिया जा रहा है। यह चिंता का विषय है। ये बात पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) की पार्टी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के आवास पर आयोजित बैठक में कही गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें