राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए ) ने जम्मू-कश्मीर में 16 जगहों पर छापा मारा है। जम्मू-कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस(नेकां) को आगामी विधानसभा चुनावों से पहले बड़ा झटका लगा है। देवेंद्र सिंह राणा और पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह सलाथिया ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उधर, सेना ने कहा कि कश्मीरी उन तत्वों को बेनकाब करेंगे जो कश्मीरी समाज को सांप्रदायिक आधार पर विभाजित करने की कोशिश कर रहे हैं। विस्तार से पढ़ें प्रदेश की ऐसी ही प्रमुख खबरें
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए ) ने जम्मू-कश्मीर में 16 जगहों पर छापा मारा है। कुलगाम, बारामुला, श्रीनगर, अनंतनाग में कार्रवाई चल रही है। बताया जा रहा है कि वॉयस ऑफ हिंद पत्रिका से जुड़े मामलों में यह कार्रवाई हो रही है। बताया जा रहा है कि टीआरएफ(द रेजिस्टेंस फ्रंट) के कमांडर सज्जाद गुल के घर पर भी अधिकारियों ने छापा मारा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर: चुनाव से पहले फारूक अब्दुल्ला को बड़ा झटका, देवेंद्र सिंह राणा और सलाथिया ने दिया इस्तीफा
जम्मू-कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस(नेकां) को आगामी विधानसभा चुनावों से पहले बड़ा झटका लगा है। जम्मू संभाग में पार्टी के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राणा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है। राणा नेशनल कांफ्रेंस के कद्दावर नेताओं में गिने जाते हैं। इसके साथ ही पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह सलाथिया ने भी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
सेना ने कहा: हत्याएं निंदनीय हैं, सभी धर्मों के लोग एकजुट होकर देश के दुश्मनों को बेनकाब करेंगे
श्रीनगर में हुईं हत्याओं पर सेना का बयान आया है। लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडेय, जनरल ऑफिसर कमांडिंग जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) चिनार कॉर्प्स ने कहा कि ये हत्याएं निंदनीय हैं। मुझे विश्वास है कि कश्मीरी उन तत्वों को बेनकाब करेंगे जो कश्मीरी समाज को सांप्रदायिक आधार पर विभाजित करने की कोशिश कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
श्रीनगर: आतंकी हमले में मारे गए अध्यापकों के मामले की जांच एनआईए करेगी, 40 शिक्षकों को पूछताछ के लिए बुलाया
श्रीनगर शहर के ईदगाह इलाके में स्कूल परिसर के अंदर आतंकी हमले में जान गंवाने वाली प्रिंसिपल सुपिंदर कौर और शिक्षक दीपक चंद की हत्या की जांच एनआईए(राष्ट्रीय जांच एजेंसी) करेगी। एनआईए ने श्रीनगर में चर्च लेन कार्यालय में रविवार शाम 40 शिक्षकों को तलब किया है। ये शिक्षक शहर के विभिन्न स्कूलों के हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
भय और आक्रोश से भरा मन: कश्मीर से जम्मू लौटे 70 फीसदी कर्मचारी, बोले- 90 जैसे हालात बनाए जा रहे हैं
आतंकी हमलों के बाद घाटी में पीएम पैकेज के तहत तैनात 70 फीसदी मुलाजिम जम्मू लौट आए हैं। कर्मचारियों ने कहा कि अनुच्छेद-370 हटने के समय कश्मीर घाटी में थोड़ा असुरक्षा का माहौल था। लेकिन समय के साथ हालात सामान्य होने लगे थे। कश्मीरी नागरिकों के साथ पीएम पैकेज के तहत कश्मीर संभाग के विभिन्न जिलो में तैनात कर्मचारियों में सुरक्षा का भाव बढ़ रहा था। जम्मू की तरह बेखौफ अपने रोजमर्रा के कामों में लग जाते थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें