श्रीनगर में शुक्रवार को हुई मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए हैं। अनंतनाग में एक आतंकी ठिकाने से भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद हुआ है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। उधर, जम्मू की कोट भलवाल जेल में कैदियों की पार्टी ने जेल प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए है।...पढ़ें प्रदेश की बड़ी खबरें
जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच चल रही मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए हैं। मारे गए दोनों आतंकी लश्कर-ए-तैयबा के थे। इस ऑपरेशन को पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया।...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
नापाक मंसूबे ध्वस्त: कश्मीर में भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद, ऐसे छिपाया गया था
कश्मीर के अवंतीपोरा में शुक्रवार को सुरक्षाबलों को आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। भारी मात्रा में जमीन के अंदर छिपाकर रखा गया गोला-बारूद बरामद हुआ है। जिसे बरामद कर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इस ऑपरेशन को अवंतीपोरा पुलिस, सेना की 42-आरआर और सीआरपीएफ की बटालियन-180 ने अंजाम दिया।...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
अय्याशी का अड्डा बनी जेल: बर्थडे पार्टी, मैच का आयोजन और फोटोशूट, गैंगस्टर कर रहे मौज और सो रहा प्रशासन
जम्मू की कोट भलवाल जेल गैंगस्टरों के लिए अय्याशी का अड्डा बन गई है। कुछ दिन पहले ही जेल में बंद गैंगस्टर सन्नी बाबा और अमनदीप हत्याकांड में शामिल रायल सिंह ने पार्टी मनाई। इसकी तस्वीरें भी खींची गईं। इन तस्वीरों में सांबा और अन्य जिलों के गैंगस्टर भी दिखे। तस्वीरें वायरल के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा। शायद यही कारण है कि गुरुवार को सीआईडी को कार्रवाई करनी पड़ी। ...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
कुपवाड़ा: पाकिस्तानी गोलाबारी से बचने के लिए बनाए गए 48 कम्युनिटी बंकर, लोगों ने ली राहत की सांस
एलओसी के पास बसे गावों में रहने वाले स्थानीय लोगों को पाकिस्तानी गोलाबारी के दौरान एक सुरक्षित माहौल प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा भारतीय सेना की मदद से कई जगह पर कम्युनिटी बंकर बनाए जा रहे हैं। एलओसी के पास बसने वाले हर गांव वासी की मांग है कि बंकर बनाए जाएं। ऐसा ही बदलाव 5 अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद कुपवाड़ा जिले के मछिल सेक्टर में देखने को मिला, जहां केंद्र सरकार द्वारा सेना की मदद से करीब 48 कम्युनिटी बंकर बनवाए गए।...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
गुलमर्ग जमीन घोटाला: कश्मीर के पूर्व संभागीय आयुक्त महमूद इकबाल के घर सीबीआई का छापा
कश्मीर के पूर्व संभागीय आयुक्त महमूद इकबाल के घर पर शुक्रवार को सीबीआई ने छापेमारी की है। यह कार्रवाई गुलमर्ग जमीन घोटाले से जुड़े हुई है। बता दें कि केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद जम्मू-कश्मीर में भ्रष्टाचार और घोटालों के कई मामलों की जांच में रफ्तार आई है। खासकर प्रदेश में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भूमिका काफी बढ़ गई है।...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें