जम्मू संभाग के अखनूर सेक्टर में बुधवार देर रात आतंकियों ने घुसपैठ की है। इलाके के लोगों ने तीन से चार आतंकियों को क्षेत्र में देखा है। इसकी पुष्टि एक अधिकारी ने की है। इलाके में हाई अलर्ट है। पुलिस और सेना की संयुक्त टीम तलाशी अभियान चला रही है। पंचों और सरपंचों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।... पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
कत्ल...जिससे सब सिहर उठे: गांव में था ईद का उत्सव, खेत में भाई के साथ पत्नी का गला रेत रहा था पति
जम्मू संभाग में रियासी जिले के थाना चसाना में बुधवार को हुई महिला की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस वारदात को महिला के पति ने अपने भाई के साथ मिलकर अंजाम दिया था। ईद के पर्व के चलते गांव में उत्सव था, जैसे ही शमीम की मौत की खबर लोगों को मिली, इलाके में मातम का माहौल हो गया। खेत में खून से लथपथ शव देख लोगों के होश उड़ गए।
... पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
खुश तो बहुत होंगे जम्मू-कश्मीर के दामाद: 'जमाई राजा' हों या 'बहूरानी' दोनों को मिलेगा अधिवास का लाभ
प्रदेश से बाहर शादी पर जम्मू-कश्मीर की महिला के पति को डोमिसाइल का हकदार बनाने के बाद सरकार उनके बच्चों को भी डोमिसाइल का पात्र बनाने की तैयारी में है। उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता से चर्चा के बाद ही केंद्रीय गृह मंत्रालय ने डोमिसाइल में संशोधन की अधिसूचना को हरी झंडी दिखाई है।
... पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
अनंतनाग आतंकी हमला: घायल पुलिस कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हालत खतरे से बाहर
दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकागुंड वेरीनाग में आतंकियों के हमले में घायल पुलिस कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हालत खतरे से बाहर है। उनका इलाज डॉक्टरों की निगरानी में जिले के एक अस्पताल में जारी है।
... पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
वैष्णो देवी: यात्रा मार्ग पर होंगे माता के दर्शन, नवरात्र से मिलेगी सुविधा, इन स्थानों पर लगेगी वीडियो वॉल
माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को नवरात्र से पूरे यात्रा मार्ग पर अटका आरती और पिंडियों के दर्शन होंगे। इसके लिए श्राइन बोर्ड छह स्थानों पर हाईटेक वीडियो वॉल लगा रहा है। बुधवार को परियोजना की समीक्षा के दौरान बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रमेश कुमार ने कंपनी को अपना काम नवरात्र से पहले पूरा करने के लिए कहा है।
... पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें