फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनंतनाग आतंकी हमला: घायल पुलिस कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हालत खतरे से बाहर

Thu, 22 Jul 2021 12:22 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

चश्मदीदों के अनुसार हमला करने वाले आतंकियों में से एक की पहचान जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी मुफ्ती अल्ताफ के तौर पर बताई गई है। 
विज्ञापन
अनंतनाग आतंकी हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकागुंड वेरीनाग में आतंकियों के हमले में घायल पुलिस कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हालत खतरे से बाहर है। उनका इलाज डॉक्टरों की निगरानी में जिले के एक अस्पताल में जारी है। 

विज्ञापन


बता दें कि मंगलवार देर शाम जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने पुलिस कांस्टेबल सज्जाद अहमद के घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इस हमले में सज्जाद की पत्नी नाहिदा और बेटी माहिदा को गोलियां लगी थी, जबकि सूत्रों के अनुसार गोलियों की आवाज सुनने के बाद सज्जाद घर से भाग निकला। घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। हमलेे के बाद आसपास के इलाकों में सेना, पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- पूर्व मंत्री का हैवान बेटा: 200 लड़कियों से की छेड़छाड़, सातवीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें