कश्मीर घाटी में गुरुवार को रेल सेवा बहाल हो गई। रेल यात्रा के दौरान लोगों से सामाजिक दूरी के साथ कोरोना को मात देने के लिए सभी उपाय अपनाने की अपील की जा रही है। उधर, भीषण गर्मी से प्रदेश में लोग बेहाल हैं। पढ़ें प्रदेश की ऐसी ही प्रमुख खबरें...
बनिहाल-बारामुला रेलखंड पर गुरुवार को रेल सेवा बहाल हो गई। इस दौरान श्रीनगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की अच्छी-खासी तादात देखने को मिली। रेल सेवा बहाल होने से स्थानीय लोगों में काफी खुशी है। बता दें कि रेल सेवा बहाल होने से कश्मीर घाटी में स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों को काफी सहूलियत मिलती है। इसके साथ ही पर्यटकों को कश्मीर में रेल यात्रा सुखद अनुभव कराती है। ...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
भीषण गर्मी: लू के थपेड़ों से हर कोई परेशान, बारिश का कर रहे हैं इंतजार तो पढ़ें ये खबर, देखिए तस्वीरें
जम्मू-कश्मीर में भीषण गर्मी से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। जम्मू संभाग में सुबह से ही तपिश होने के कारण लोग परेशान हैं। घड़ी की रफ्तार के साथ ही तापमान में बढ़ोतरी होती जा रही है। धूप में बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। भीषण गर्मी के कारण बाजारों में खरीदार भी नहीं दिख रहे हैं।...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
एटीएम में बवाल: लड़का बोला- जल्दी पैसे निकालने दो, पाकिस्तान पर बम फेंकने जाना है, जानिए फिर क्या हुआ
जम्मू शहर के शास्त्री नगर इलाके में एटीएम से जल्दी पैसे निकालने को लेकर एक युवक ने जमकर बवाल किया। इतना ही नहीं उसने दो युवतियों के साथ बदसलूकी। दोनों पक्षों के बीच हुए बवाल के चलते एटीएम के बाहर भीड़ जमा हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इससे पहले पैसे निकालने के लिए युवक ने जो बात कही उसको लेकर इलाके में सनसनी फैल गई।...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
अमन के दुश्मनों के गाल पर तमाचा है ये जज्बा: खाकी पहनने के लिए कश्मीर में दिखा बेटियों का जोश
कश्मीर घाटी में बड़ी संख्या में स्थानीय बेटियां पुलिस में भर्ती होने के लिए आगे आ रही हैं। पहले ऐसी भर्तियों में जम्मू से बेटियों की संख्या ज़्यादा होती थी। अब यहां भी फिजा में बदलाव दिख रहा है। महिला पुलिस कर्मियों की दो बटालियन में भर्ती के लिए बड़ी संख्या में कश्मीर संभाग की लड़कियां शामिल हुईं।...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
परिहार बंधुओं की हत्या मामला: आतंकी संगठन हिजबुल के चार आतंकियों पर आरोप तय
जम्मू संभाग के किश्तवाड़ में भाजपा नेता अनिल परिहार और उनके भाई अजीत परिहार की हत्या मामले में एनआईए की विशेष अदालत ने हिजबुल मुजाहिद्दीन के चार आतंकियों पर आरोप तय कर दिए हैं। इन आतंकियों में निसार अहमद शेख, आजाद हुसैन, निसार भट्ट और रुस्तम अली शामिल हैं।...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें