स्कूली बच्चों को ड्रग्स, यौन हिंसा और दिव्यांग छात्रों के लिए सूक्ष्म दृष्टिकोण अपनाने के लिए स्कूल शिक्षा निदेशालय जम्मू अपने शिक्षकों को तैयार करेगा। विभाग प्रदेश बाल संरक्षण योजना के साथ ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजित कर रहा है, जो चरणबद्ध तरीके से आयोजित किया जाएगा। पहला कार्यक्रम 2 जुलाई को हो रहा है, जिसका विषय शैक्षिक संस्थानों में नशीली दवाओं के उपयोग, निर्भरता और रोकथाम है।