फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर : घाटी के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी, कल भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

Sat, 05 Mar 2022 01:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

कश्मीर के पर्वतीय क्षेत्रों में सफेद चादर बिछी, जम्मू में तपिश। 
विज्ञापन
गुलमर्ग , कश्मीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। विश्व विख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग सहित कश्मीर के अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में वीरवार रात से सुबह तक हल्की बर्फबारी हुई। जम्मू संभाग के अधिकांश जिलों में मौसम साफ रहने से दिन में तपिश का अहसास हो रहा है। 

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने 6 मार्च को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी है। इस दौरान जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग सहित हवाई सेवा प्रभावित हो सकती है। 7 मार्च को भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा। शनिवार को कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। 

श्रीनगर में दिन का तापमान 15.8 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में बीती रात का न्यूनतम तापमान 0.0 और गुलमर्ग में माइनस 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में दिनभर धूप खिलने से तपिश बढ़ी है। यहां दिन का तापमान 24.7 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


संभाग के बनिहाल में बीती रात का न्यूनतम तापमान 1.6, बटोत में 3.9, कटड़ा में 11.2, भद्रवाह में 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 6.6 और कारगिल में माइनस 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें