आरएस पुरा। सीमावर्ती गांव अब्दुल्लियां में शुक्रवार को शोभायात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा की शुरुआत की गई। शुक्रवार को संत कुलदीप शास्त्री की अध्यक्षता में गांव शामका स्थित पवित्र सरोवर तक शोभायात्रा निकाली गई। इसमें काफी संख्या में महिलाओं तथा स्थानीय लोग शामिल हुए।
स्थानीय निवासी चौधरी अवतार सिंह ने बताया कि क्षेत्र की सुख समृद्धि तथा शहीदों की याद में गांव में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कुलदीप शास्त्री महाराज द्वारा अपने प्रवचन से संगत को निहाल करेंगे। उन्होंने समस्त श्रद्धालुओं से कहा कि वह इस धार्मिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें और संतों का आशीर्वाद प्राप्त करें।