फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: नई उद्योग नीति के बारे में जानने के लिए कल से सरकार शुरू करेगी पहल

Sun, 08 Aug 2021 11:05 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए अहम पर्यटन क्षेत्र को सरकार पटरी पर लाने के लिए प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : @manojsinha_
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में नई उद्योग नीति व जम्मू-कश्मीर के औद्योगिक विकास के लिए नई योजनाओं से लोगों को रूबरू करवाने के लिए नौ अगस्त से सरकार पहल शुरू करने जा रही है। पर्यटन उद्योग के लोगों के लिए पर्यटन निदेशालय की ओर से उद्योग भवन में नौ अगस्त को परिचर्चा सत्र होगा।

विज्ञापन


इसमें पर्यटन निदेशक व उद्योग विभाग जम्मू की निदेशक खासतौर से हिस्सा लेंगी। पर्यटन विभाग के अधिकारी जगविंद्र ने बताया कि नई उद्योग नीति 2021-30 से जम्मू-कश्मीर के पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए विकास और प्रगति के बड़े अवसर मिलने जा रहे हैं।

ऐसे में परिचर्चा सत्र को आयोजित करने का उदेश्य पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों को नई उद्योग नीति व अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में सही जानकारी देना है। कोरोना काल में पर्यटन क्षेत्र ज्यादा प्रभावित रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें