देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर जम्मू-कश्मीर में 75 स्कूलों के नाम शहीदों के नाम पर रखे जाएंगे। इस संबंध में प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत मंडलायुक्त डॉ. राघव लंगर ने जम्मू संभाग के सभी उपायुक्तों को स्कूलों की निशानदेही करने के लिए कहा है।
सेना, पुलिस और अर्ध सैनिक बलों के शहीदों के नाम पर गांवों व म्यूनिस्पल वार्डों के तहत आने वाले स्कूलों के नाम रखे जाएंगे। इसके लिए उपायुक्तों को एडीसी स्तर के अधिकारियों को कमेटी का चेयरमैन व अतिरिक्त एसपी स्तर के अधिकारियों को भी टीम में शामिल करने के लिए कहा गया है।
यह भी पढ़ें- धर्म से अर्थ को मिलेगा बल: जम्मू-कश्मीर को मजबूत करने में जुटी सरकार, उप-राज्यपाल ने रखी यात्री निवास की आधारशिला
मंडलायुक्त डॉ. राघव लंगर का कहना है कि सरकार की तरफ से मिले निर्देशों के तहत उपायुक्तों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उनका कहना है कि जम्मू संभाग में शहीदों के नाम पर कितने स्कूलों के नाम रखे जाएंगे। इस बारे में अभी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। सरकार ने स्कूलों की निशानदेही करने के लिए फिलहाल आदेश दिए हैं।