फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: सभी सरकारी विभागों को बकाया बिजली बिल को तुरंत चुकाने का निर्देश

Mon, 06 Sep 2021 06:08 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

विभाग द्वारा यह कदम केंद्र शासित प्रदेश में सरकारी विभागों द्वारा बिजली के लंबित बकाये को देखते हुए उठाया गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के वित्त विभाग ने सोमवार को सभी सरकारी विभागों को बकाया बिजली बिल को तुरंत चुकाने का निर्देश दिया। विभाग द्वारा यह कदम केंद्र शासित प्रदेश में सरकारी विभागों द्वारा बिजली के लंबित बकाये को देखते हुए उठाया गया है। अपर मुख्य सचिव वित्त विभाग ने सोमवार को इस संबंध में एक सर्कुलर जारी किया है।

विज्ञापन


जिसमें कहा गया है कि वित्त विभाग के संज्ञान में आया है कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के विभिन्न सरकारी विभागों के खिलाफ भारी बिजली बकाया है। प्रत्येक विभाग को बिजली विकास विभाग (पीडीडी) द्वारा हर महीने अपने कार्यालयों के बिजली बिलों को संबंधित कोषागारों में कॉंट्रा-क्रेडिट और बुक एडजस्टमेंट के माध्यम से चुकाना होता है। 

कहा कि बिजली बकाया के भुगतान को कारगर बनाने के लिए, सभी प्रशासनिक सचिवों को अपने प्रशासनिक नियंत्रण में विभागों के प्रमुखों और वितरण अधिकारियों को बिजली बकाया को तुरंत चुकाने के निर्देश देने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें