फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी किया ढेर, हथियार और गोला-बारूद बरामद

Sun, 13 Mar 2022 10:58 AM IST
शाहरुख खान एएनआई, जम्मू-कश्मीर

सार

कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया है। साथ ही मौके से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है।
विज्ञापन
security forces - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सुरक्षाबलों ने कार्रवाई करते हुए एक आतंकी को मार गिराया है। फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान जारी है। 
विज्ञापन


समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, कुपवाड़ा में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया। आतंकियों ने खुद को घिरा देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए एक दहशतगर्द को मार गिराया। इस दौरान सुरक्षाबलों ने कुछ हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। 

घाटी में जैश के पाकिस्तानी सरगना समेत चार आतंकियों का सफाया, एक पकड़ा
इससे पहले, कश्मीर घाटी में लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को रातभर चली मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के सरगना व पाकिस्तानी आतंकी समेत चार दहशतगर्दों का सफाया कर दिया। एक आतंकी को पकड़ने में कामयाबी मिली है। मारे गए आतंकियों से हथियार व असलहा मिला है। 
विज्ञापन

आतंकियों की फायरिंग में पुलवामा में एक नागरिक भी घायल हुआ है। आईजी कश्मीर के अनुसार पुलवामा, कुपवाड़ा व गांदरबल में हुई मुठभेड़ में आतंक के मोर्चे पर यह बड़ी सफलता है।

आईजी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा के चेवाकलां गांव में रातभर चली मुठभेड़ में पाकिस्तानी आतंकी कमाल भाई उर्फ जट को मार गिराने में सफलता मिली। वह 2018 से पुलवामा व शोपियां इलाके में सक्रिय था। वह कई आतंकी वारदातों समेत नागरिकों के खिलाफ अत्याचार से जुड़े मामलों में शामिल था। 
विज्ञापन

दूसरे आतंकी की शिनाख्त करीमाबाद पुलवामा के आकिब मुश्ताक उर्फ  उस्मान हैदर के तौर पर हुई है। इसके साथ ही गांदरबल जिले में शुक्रवार को आधी रात के बाद शुरू हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-ताइबा के आतंकी को मार गिराया गया। इसी प्रकार उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा के नचहामा राजवार में भी लश्कर के आतंकी तेरीगाम कुलगाम के सुहेल अहमद गनई को ढेर करने में सफलता मिली। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें