फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट मिलने में देरी से वाहन चालक परेशान

Sat, 25 Sep 2021 10:11 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (एचएसएनपी) के लिए एआरटीओ जम्मू में लंबी मिल रही तारीख। बिना नंबर प्लेट के वाहनों के हो रहे चालान।
विज्ञापन
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (एचएसएनपी) के वाहन चालकों पर ट्रैफिक पुलिस कार्रवाई कर रही है। इस कार्रवाई के बचने के लिए वाहन चालक नंबर प्लेट लगवाने के लिए एआरटीओ कार्यालय जम्मू में पहुंच रहे हैं, लेकिन प्लेट लगने में देरी से परेशानी हो रही है।

विज्ञापन


कई-कई दिन तक एआरटीओ के चक्कर काटने के बाद भी काम नहीं बन पा रहा है। वेयर हाउस स्थित एआरटीओ कार्यालय में नंबर प्लेट लगती है। शुक्रवार को कार्यालय में काफी संख्या में लोग इस काम के लिए पहुंचे। लोगों का आरोप है कि कार्यालय में उचित व्यवस्था नहीं है।

यह भी पढ़ें- सफलता की कहानी: 22 साल के सुचेतर ने यूपीएससी में रोशन किया जम्मू-कश्मीर का नाम, जरूर पढ़ें यह संदेश   
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी व कर्मचारी लोगों की बात और परेशानी सुनने को तैयार नहीं हैं। विभाग की ओर से नंबर प्लेट लगाने के लिए मिली समय अवधि के बाद भी काम नहीं बन पा रहा। एचएसएनपी नहीं होने पर यातायात पुलिस वाहन का चालान काट रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें