फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: पहाड़ी जिलों से पलायन की वजह तलाश रहा है केंद्रीय विश्वविद्यालय

Wed, 13 Oct 2021 04:32 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

नीति आयोग की परियोजना पर केंद्रीय विश्वविद्यालय के शोधकर्ता जुटा रहे आंकड़े। कठुआ, राजोरी, पुंछ, डोडा और किश्तवाड़ पर केंद्रित है शोध।
 
विज्ञापन
central university of jammu - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संभाग के पांच पहाड़ी जिलों से ग्रामीणों के शहर की ओर पलायन पर केंद्रीय विश्वविद्यालय का सामाजिक कार्य विभाग शोध कर रहा है। राजोरी, कठुआ, पुंछ, डोडा और किश्तवाड़ से केस स्टडी के लिए अभी तक 1500 सैंपल लिए जा चुके हैं। जनवरी, 2022 तक शोध टीम पलायन की मुख्य वजहों को लेकर निष्कर्ष पर पहुंचेगी।

विज्ञापन


सामाजिक कार्य विभाग के डॉ. विनय कुमार ने बताया कि नीति आयोग की परियोजना के तहत पहाड़ी क्षेत्रों से पलायन के कारण जानने के लिए शोध चल रहा है। पलायन के कई कारण हो सकते हैं। प्रारंभिक तौर पर बेरोजगारी, कम निजी अवसर, प्राकृतिक असंतुलन, राजनीतिक प्रभाव और भय, भेदभाव, प्रदूषण और शिक्षा के कम अवसर माने जा सकते हैं।

हालांकि इसकी अंतिम रिपोर्ट जनवरी, 2022 तक तैयार की जाएगी। डॉ. विनय कुमार ने बताया कि पलायन का अधिकांश प्रभाव आर्थिक, जनशक्ति नियोजन, नागरिकीकरण और सामाजिक परिवर्तन पर पड़ता है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक उन्नति और तकनीकी विकास की कमी होती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: अवंतीपोरा में सुरक्षाबल और आतंकियों के बीच मुठभेड़, जैश-ए-मोहम्मद का टॉप कमांडर ढेर
विज्ञापन


इस कमी को पूरा करने के लिए लोग शहरों की ओर रुख कर रहे हैं। दूरदराज के इलाकों और ग्रामीण क्षेत्रों में कई सुविधाओं की कमी है। सुविधाओं के अभाव में लोग रोजी-रोटी कमाने के लिए शहरों की ओर जा रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें