मुख्य अभियंता ने जम्मू-कश्मीर में सड़क बुनियादी ढांचे के विकास और दूरदराज के क्षेत्रों से कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने में प्रोजेक्ट बीकन की प्रतिबद्धता का उल्लेख किया और दोहराया कि प्रोजेक्ट बीकन आने वाले समय में जम्मू-कश्मीर की जीवन रेखा बना रहेगा।
बीआरओ के मुख्य अभियंता ब्रिगेडियर आईके जग्गी ने मोटर साइकिल रैली को रविवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शांति, सद्भाव और राष्ट्रीय अखंडता का संदेश फैलाने के लिए 2500 किलोमीटर का सफर तय कर 4 नवंबर को सिलीगुड़ी पहुंचेगी।
विज्ञापन
इस अवसर पर ब्रिगेडियर जग्गी ने कहा कि इस साहसिक यात्रा के दौरान विभिन्न जन संपर्क कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है। उन्होंने सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, स्वच्छ भारत अभियान और फिट भारत अभियान शुरू करने के लिए अभियान दल की सराहना की।