फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: पुंछ में पाकिस्तानी नागरिक को सेना ने किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी

Fri, 01 Oct 2021 03:57 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

सेना के प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय सेना ने एक पाकिस्तान नागरिक से पूछताछ की जा रही है। यह मामला दोपहर करीब 12:30 बजे का बलनोई क्षेत्र का है।
विज्ञापन
आतंकवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में पुंछ जिले के मेंढर के बलनोई क्षेत्र में सेना ने दोपहर करीब 12:30 बजे एक पाकिस्तान नागरिक को पकड़ा है। सेना के प्रवक्ता ने इस बात की जानकारी दी। वहीं पुलिस द्वारा पाकिस्तान नागरिक से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि पाकिस्तान ने सर्जिकल स्ट्राइक में तबाह हुए आतंकी ठिकानों को (लांचिग पैड) फिर से चालू कर दिया है। नियंत्रण रेखा (एलओसी) से तीन से चार किलोमीटर दूर पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर पीओके में यह ठिकाने बनाए गए हैं। यहां पर बड़े पैमाने पर आतंकी गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है। इनको पाकिस्तानी सेना और पुलिस के अलावा स्थानीय प्रशासन की मदद से संचालित किया जा रहा है। इसमें स्थानीय लोगों की भी मदद ली जा रही है।

यह भी पढ़ें- अपनी धरती पर निर्वासन: श्रीनगर में 390 कश्मीरी पंडितों ने दबाव में बेचीं अपनी संपत्तियां, अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू
विज्ञापन


पिछले 45 दिन से एलओसी के पास लगातार हलचल देखी जा रही है। खुफिया एजेंसियों ने केंद्र को सतर्क किया है कि पाकिस्तान आने वाले दिनों में जम्मू-कश्मीर के तीन क्षेत्रों (बारामुला, पुंछ और कुपवाड़ा) में उड़ी या पुलवामा जैसा बड़ा हमला करवा सकता है।

इन तीनों जिलों के उस पार सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक की थी। इसमें पीओके के बिंबर, तत्तापानी, केल लीप सेक्टर में चार से पांच लांचिंग पैड तबाह किए गए थे। बताया जाता है कि इसमें 30 से ज्यादा आतंकी भी मारे गए थे। कुछ समय बंद रहने के बाद इन स्थानों पर फिर से आतंकी गतिविधि तेज हो गई है।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान ने पीओके के कोटली, मीरपुर में भी लांचिग पैड तैयार किए हैं। हर एक जगह पर 20 से 30 आतंकी सक्रिय हैं। इन आतंकियों को पुंछ, बारामुला या फिर कुपवाड़ा से घुसपैठ करा कर बड़ा हमला करने के लिए तैयार किया जा रहा है। इनपुट है कि कुछ फिदायीन भी तैयार किए गए हैं, जो ऐसे हमलों को अंजाम देंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें