फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: शिक्षक दिवस तक सभी शिक्षकों का सौ फीसदी टीकाकरण होगा

Fri, 27 Aug 2021 03:59 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

परिवार कल्याण विभाग जम्मू कश्मीर के निदेशक डॉ. सलीम उर रहमान का कहना है कि शुक्रवार को शिक्षकों के लिए विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। अलबत्ता पहले ही अधिकतर शिक्षकों को टीकाकरण कर लिया गया है। इसमें 45 से अधिक आयु वर्ग में लगभग लाभार्थी कवर किए जा चुके हैं, जबकि 18 से अधिक आयु वर्ग में भी अभियान में तेजी लाई गई है। इस वर्ग में प्रदेश में जिला सांबा में अनुमानित आबादी पर सर्वाधिक 86.85 लोगों को टीकाकरण किया गया है। 
विज्ञापन
coronavirus in jammu kashmir - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिक्षक दिवस तक जम्मू-कश्मीर के सभी स्कूली और अन्य शिक्षकों का सौ फीसदी कोविड टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए शुक्रवार से विशेष अभियान शुरू किया जा रहा है। इसमें अधिकतर 18 से 44 आयु वर्ग के शिक्षकों को कवर किया जाएगा। अब तक इस वर्ग में अनुमानित आबादी पर 63.95 फीसदी लोगों को टीकाकरण किया जा चुका है। 45 से अधिक आयु वर्ग की अनुमानित आबादी में लगभग सौ फीसदी टीकाकरण को पूरा कर लिया गया है। 

विज्ञापन


केंद्र के दिशा निर्देश के बाद शुक्रवार से स्कूलों में विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इसमें टीकाकरण से बचे हुए शिक्षकों को वैक्सीन दी जाएगी। वीरवार को प्रदेश में 18 से अधिक आयु वर्ग में 38 हजार से अधिक लोगों का टीकाकरण किया गया। अब तक इस वर्ग में 6980771 लोगों का टीकाकरण कर लिया गया है, जिसमें बड़ी संख्या में शिक्षक भी शामिल हैं। अब तक फ्रंट लाइन वर्कर, हेल्थ केयर वर्कर और 18 से अधिक आयु वर्ग में 7693583 लोगों को कोविड टीकाकरण किया गया है।

चार जिलों में कोई संक्रमित मामला नहीं
जम्मू-कश्मीर में मौजूदा कोविड संक्रमण के प्रसार पर नियंत्रण हैं। प्रदेश में वीरवार को जिला सांबा, कठुआ, बांदीपोरा और अनंतनाग में कोई नया संक्रमित मामला नहीं मिला। जबकि 12 जिलों प्रत्येक में दस से कम नए संक्रमित मामले मिले हैं। राजधानी श्रीनगर में सर्वाधिक 35 नए संक्रमित मामले मिले। बारामुला, बड़गाम और पुलवामा में भी संक्रमित मामले मिल रहे हैं। जिला जम्मू में 7 नए संक्रमित मामले मिले। राहत यह रही कि पिछले चौबीस घंटे में प्रदेश में किसी कोविड संक्रमित मरीज की मौत नहीं हुई है। किश्तवाड़ के हुदरी गांव चश्मे से कार्तिक स्वामी मंदिर तक माइक्रोकंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें