फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: खाली सीटों के लिए केंद्रीय विश्वविद्यालय में 23 नवंबर को फिर प्रवेश परीक्षा

Sun, 21 Nov 2021 01:27 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू

सार

केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू में स्नातक, स्नातक एकीकृत और परास्नातक में खाली रहने वाली सीटों के लिए प्रशासन दोबारा प्रवेश परीक्षा का आयोजन करेगा। 23 नवंबर को प्रस्तावित परीक्षा के लिए फार्म भरवा लिए गए हैं।
विज्ञापन
jammu kashmir student - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू में स्नातक, स्नातक एकीकृत और परास्नातक में खाली रहने वाली सीटों के लिए प्रशासन दोबारा प्रवेश परीक्षा का आयोजन करेगा। 23 नवंबर को प्रस्तावित परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रोवीजनल एडमिशन फार्म भरवा लिए हैं। इस प्रक्रिया के तहत उन छात्रों को दोबारा अवसर दिया गया है, जो पहले किसी वजह से प्रवेश परीक्षा में आवेदन नहीं कर पाए थे।

विज्ञापन

 

विवि के प्रवेश संयोजक प्रो. सूरम सिंह ने बताया कि छात्रों की सुविधा के लिए विवि ने लिखित प्रवेश परीक्षा दोबारा करवाने का निर्णय लिया है। कुल 22 विभाग हैं। कई विभागों में छात्रों ने कम संख्या में आवेदन किए। हर विभाग अपने स्तर पर प्रवेश परीक्षा लेगा और उपलब्ध सीटों पर मेरिट के आधार पर दाखिला देगा। 

जनसंचार विभाग में 28 सीटें रिक्त 
केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू के जनसंचार एवं नवीन मीडिया विभाग की प्रवेश संयोजक डॉ. अर्चना ने बताया कि विभाग में अभी तक 22 दाखिले हो चुके हैं। कुल 50 सीटों में से 28 सीटें रिक्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें