फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Agnipath Protest: अग्निपथ योजना के विरोध में AAP का प्रदर्शन, पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया

Mon, 20 Jun 2022 01:55 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

आप ने अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान आप के कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। वहीं, पुलिस ने कई पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया। 
विज्ञापन
Jammu AAP Protest - फोटो : संजय कुमार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू शहर में सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) ने अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शन किया और इसे वापस लेने की मांग की। इस दौरान आप के कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। वहीं, हालात बेकाबू होते देख पुलिस ने कई पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया, जिसका पार्टी ने कड़ विरोध जताया है। 

विज्ञापन


पार्टी नेताओं ने कहा कि आज सुबह उनकी पार्टी के प्रदेश संयोजक ओम प्रकाश खजुरिया को हिरासत में ले लिया गया और अब उनके कई कार्यकर्ताओं और नेताओं को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अपने विरुद्ध उठने वाली आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है। अग्निपथ योजना युवा विरोधी है। भाजपा देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही है। सरकार को चाहिए कि वे जल्द से जल्द इस योजना को वापस ले।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें