जम्मू। शहर में यातायात नियमों की अवहेलना अन्य लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रही है। नो पार्किंग जोन में वाहन खड़े होने से जाम लगना आम हो गया है। शहर के बहु प्लाजा, डोगरा चौक, शालामार चौक, रघुनाथ बाजार, पुराना शहर में बेतरतीब ढंग से वाहन पार्क होने के जाम लग रहा है। इससे राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।
हालांकि पहले पुलिस ने वाहनों को जब्त भी किया है, लेकिन फिर भी वाहन नो पार्किंग जोन में ही खड़े किए जा रहे हैं जोकि चिंताजनक है। शालामार रोड के पास बहु मंजिला पार्किंग भी है। इसके अलावा बस स्टैंड के पास भी नई पार्किंग बनाई गई है। लेकिन लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। सोमवार को भी कई जगहों में नो पार्किंग में वाहन खड़े होने से जाम लगता रहा है।
नो पार्किंग जोन में वाहन खड़े करने पर चालान काटे जा रहे हैं। लोग नो पार्किंग जोन के बजाए पार्किंग स्थल में वाहनों को खड़ा करें। वाहनों को जब्त भी किया जा रहा है।
- कौशल शर्मा, एसएसपी, यातायात पुलिस जम्मू