जम्मू। घर से बाहर काम के लिए निकली लड़की लापता हो गई। इस संबंध में परिजनों ने दोमाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। परिजनों ने बताया कि उनकी 20 वर्षीय बेटी घर से काम के लिए निकली थी, लेकिन लौटी नहीं है। इसके बाद उन्होंने अपने स्तर पर कई जगहों पर तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चल पाया है। इसके बाद पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है।