फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu-Kashmir: कारगिल में जामिया मस्जिद में लगी भीषण आग, पूरी तरह जलकर हुई राख

सार

दमकल विभाग ने बताया, जामिया मस्जिद में आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर दमकल विभाग की गाड़ियां भेजी गईं। वहां काफी मशक्कत के बाद सेना, पुलिस और आपातकालीन विभाग की मदद से आग को बुझाया जा सका। आग में पूरी मस्जिद जलकर राख हो गई है।
विज्ञापन
जामिया मस्जिद में आग लगी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में कारगिल के द्रास में स्थित जामिया मस्जिद में बुधवार देर शाम आग लग गई। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। तत्काल दमकल विभाग को सूचना भेजी गई। बाद में बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया जा सका। सूत्रों के मुताबिक जब आग लगी तो मस्जिद में आग बुझाने के यंत्र नहीं थे, जिससे आग भड़क गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


दमकल विभाग ने बताया, जामिया मस्जिद में आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर दमकल विभाग की गाड़ियां भेजी गईं। वहां काफी मशक्कत के बाद सेना, पुलिस और आपातकालीन विभाग की मदद से आग को बुझाया जा सका। आग में पूरी मस्जिद जलकर राख हो गई है। उन्होंने बताया कि आग से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

अध्यक्ष/मुख्य कार्यकारी पार्षद (सीईसी) लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद कारगिल, फिरोज अहमद खान ने मस्जिद को हुए नुकसान पर दुख व्यक्त किया। कहा, लद्दाख का अग्निशमन और आपातकालीन विभाग आग की घटनाओं में लोगों की संपत्तियों की रक्षा करने में विफल रहा है। वित्त पोषण के बावजूद विभाग सब-डिवीजन स्तर पर दमकल सेवा प्रदान नहीं कर सका। उन्होंने उच्च अधिकारियों से अपील की कि लद्दाख में सब-डिवीजनल स्तर पर एक फायर ब्रिगेड यूनिट स्थापित की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें