ज्यौड़ियां। खौड़ के सीमावर्ती गांवों के किसानों का एक दल बुधवार को प्रताप नहर में पानी छोड़ने की मांग को लेकर अपनी पार्टी के अध्यक्ष विजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में एसडीएम अनिल कुमार ठाकुर से मुलाकात की। किसानों ने एसडीएम को बताया कि मवेशियों के लिए बीजा गया चारा , गेहूं की फसल सिंचाई के लिए पानी नहीं मिलने को लेकर सूख रही है। इसलिए नहर में पानी बहाल किया जाए।
किसानों ने बताया कि अर्से से क्षेत्र में बारिश नहीं होने से फसल को सिंचाई की बहुत ही जरूरत है। प्रताप नहर का बंद पानी बहाल किया जाए। किसानों को सुनने के उपरांत एसडीएम ने किसानों को आश्वासन दिया कि हम इस विषय में सिंचाई विभाग से बात कर पानी बहाल कराने की कोशिश करते हैं। विजय कुमार शर्मा ने बताया कि लंबे अर्से से क्षेत्र में प्रताप नहर में पानी छोड़ने की एक तिथि तय है वह 13 अप्रैल बैसाखी के दिन की है, लेकिन कुछ माह से क्षेत्र में बारिश नहीं होने से मवेशियों का चारा और गेहूं की फसल सूख रही है। इसलिए सिंचाई की जरूरत है, जिसके मद्देनजर हमने एसडीएम से बात की है कि नहर में पानी छोड़ा जाए।