अखनूर। जिला विकास परिषद के सदस्य पंडित सुरेश शर्मा ने शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी (आरएनवी) विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर जारी कार्यों की समीक्षा की।
बैठक में मुख्य रूप से ब्लॉक मैरा मेंदरिया और चौकी चौरा की तमाम सड़कों के निर्माण कार्य पर चर्चा हुई। डीडीसी सदस्य ने जिन नई सड़कों के टेंडर हो चुके हैं उन पर तारकोल बिछाने का काम जल्द शुरू करने और मरम्मत करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा कठार-बलसरो-कुंड खन्यारी सड़क, अधगन-खख्याल, गैडा खड-जेड़ी ब्रिज, लोअर कठार-अपर कठार, अरधान कमानी रोड, काह रोड, गराटल-केरी गोदन, मांदरेया-नरडी, तराना रोड पयान, मैंरा जगीर-मैरा सथर, कांडी-सिरा छपड़ टरगाह रोड, चौकी चौरा-सलोडी रोड, घार-सनोडी रोड, कनेडी-बिंडल रोड, ईला रोड राह, रमीन मख्यान रोड, धन्ना-घार रोड का काम जल्द शुरू करने के लिए कहा। वहीं, जिन सड़कों की डीपीआर तैयार हो चुकी है उनको मंजूरी के लिए भेजने और जिनकी डीपीआर नहीं बनी है उस पर काम करने पर जोर दिया। अरधान-कठार रोड पर चाई और गैडा नाले पर बनने वाले दो वेटंड कासवे का काम जल्द शुरू करने और जिन सड़कों पर तारकोल डालने का काम शेष है उसे पूरा करने के लिए कहा। बैठक में विभाग के एसई जम्मू नथयाल, कार्यकारी अधिकारी (एक्सईएन) रमेश सिंह, एईई अंग्रेज सिंह आदि उपस्थित रहे।