फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरीद पर कश्मीर घाटी में किसी बड़ी आतंकी साजिश के इनपुट, जैश करा सकता है हमला

Thu, 31 Aug 2017 06:42 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली/श्रेयांश त्रिपाठी,अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
कश्मीर में आतंकी हमले की साजिश - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
सुरक्षा बलों और सैन्य प्रतिष्ठानों को बकरीद के मौके पर निशाना बनाया जा सकता है। इसका खुलासा जैश के आतंकी की पाकिस्तान में बैठे हैंडलर वलीद से बातचीत इंटरसेप्ट होने के बाद हुआ है। इसके बाद पूरे कश्मीर घाटी की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।    
विज्ञापन


सुरक्षाबलों ने पाक में बैठे जैश के हैंडलर और एक महीने पहले घाटी में घुसपैठ कर पहुंचे आतंकी के साथ बातचीत को इंटरसेप्ट किया है। इसमें दोनों एक दूसरे का हाल जानने के साथ बकरीद के मौके पर सुरक्षाबलों पर बडे़ हमलने की बात करते हुए सुनाई दे रहे हैं।

इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि जैश के आतंकी घाटी में ईद के आसपास बड़े हमले की फिराक में हैं। इसके बाद दक्षिणी कश्मीर और मध्य कश्मीर व श्रीनगर के आसपास की चौकसी बढ़ा दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुंछ के रास्ते हुई जैश आतंकियों की घुसपैठ: IGP

आईजीपी कश्मीर मुनीर अहमद खान - फोटो : फाइल फोटो
पुलिस को जानकारी मिली है कि एक महीने जैश का विदेशी आतंकियों के एक ग्रुप ने पुंछ के रास्ते घुसपैठ की है। जो तीन ग्रुपों में बंट गए थे। इसमें से एक ग्रुप ने पुलवामा में हमला किया था। जिनको जवाबी कार्रवाई में मार गिराया था।

आईजीपी कश्मीर मुनीर अहमद खान ने कहा कि पुलवामा में जैश के तीन आतंकियों वाले ग्रुप के मारे जाने के बाद दो ग्रुप दक्षिणी और मध्य कश्मीर में सक्रिय हैं। बताया कि घाटी मेें लगातार चल रहे आपरेशन के बाद लश्कर और हिज्ब की कमर टूट गई है। इन दिनों आतंकी जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी सक्रिय हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें