अनंतनाग जिले के वत्रिगाम वानिहामा इलाके में बुधवार शाम अज्ञात आतंकियों ने दसवीं कक्षा के एक छात्र को गोली मारकर फरार हो गए थे। छात्र को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई थी। गोलीबारी के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेरकर हमलावरों की तलाश के लिए अभियान चलाया था।
कुलगाम में ढेर हुए थे दो आतंकी
कुलगाम जिले के कुज्जर इलाके में बुधवार को सुरक्षाबलों ने एक घर में छिपे दो आतंकियों को मार गिराया था। मारे गए आतंकियों की शिनाख्त बासित अमीन भट और फैसल साकिब अहमद लोन के रूप में हुई है। दोनों स्थानीय हावुरा इलाके के रहने वाले हैं। उनके शव बरामद कर लिए गए हैं। उनके पास से दो एके सीरीज की राइफलें बरामद की गई हैं।