फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर: फारूक अब्दुल्ला ने संजय सिंह की गिरफ्तारी का किया विरोध, कहा- लंबे समय से सरकार की आंख में खटक रहे थे

Thu, 05 Oct 2023 06:00 PM IST
kumar गुलशन कुमार एएनआई, श्रीनगर

सार

फारूक अब्दुल्ला ने आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी का विरोध किया। उन्होंने कहा कि आप नेता लंबे समय से भाजपा सरकार की आंखों में खटक रहे थे।
विज्ञापन
फारूक अब्दुल्ला - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष एवं सांसद फारूक अब्दुल्ला ने आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी का विरोध किया है। सांसद अब्दुल्ला ने कहा कि उन्हें लगता है सरकार ने ईडी द्वारा उनकी गिरफ्तारी असल में दोबारा चुनाव आने से पहले अपनी ताकत दिखाने के लिए करवाई है। वह लंबे समय से भाजपा सरकार की आंखों में खटक रहे थे।

विज्ञापन


फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि ऐसे जन प्रतिनिधि को गिरफ्तार करना बिल्कुल गलत है जो बेदाग हैं। उन्होंने कहा, 'मैंने जो सुना है उसके अनुसार संजय सिंह ने कुछ सवालों के जवाब नहीं दिए। इसके लिए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। किसी व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं किया जा सकता अगर उसने कुछ सवालों का जवाब नहीं दिए हों। अगर आपके (ईडी) पास उनके खिलाफ कुछ है तो उन्हें अदालत में ले जाएं।'

सब सामान्य है तो फिर चुनाव से क्यों किया जा रहा इंकार

वहीं, फारूक अब्दुल्ला ने जी20 बैठक और जम्मू कश्मीर के मौजूदा हालातों के लेकर भी भाजपा को घेरा। उन्होंने कहा कि यहां जी-20 बैठक कर बताया गया कि कश्मीर में पूरी तरह से शांति है। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री हर समय कहते हैं कि कश्मीर में पूरी तरह बदलाव आ गया है। सब सामान्य है। पर्यटन बढ़ रहा है तो फिर चुनाव से इंकार क्यों किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू में आप कार्यकर्ताओं ने सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया। जम्मू के प्रांतीय उपाध्यक्ष राजेश परगोत्रा के नेतृत्व में पार्टी के कई कार्यकर्ता एकत्र हुए और भाजपा के खिलाफ नारे लगाए।

पार्टी का आरोप है कि प्रवर्तन निदेशालय ने संजय सिंह को इसलिए गिरफ्तार किया क्योंकि उन्होंने संसद में अडानी समूह से जुड़े मुद्दे उठाए थे। उन्होंने कहा, 'भाजपा ने अपने नेताओं के खिलाफ किसी भी मामले में कभी कोई कार्रवाई नहीं की। कोई और नेता भी अगर भाजपा में शामिल हो तो वो इमानदार हो जाता है। भाजपा नेतृत्व 2024 के चुनाव में हार के डर से कार्रवाई कर रहा है।'

बता दें कि दिल्ली में कथित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार शाम आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद आप में खलबली मच गई है। महबूबा, फारूक समेत कई अन्य विपक्षी पार्टियों ने उनकी गिरफ्तारी का विरोध किया है। आज संजय सिंह को कोर्ट में पेश किया जाएगा। गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी भाजपा मुख्यालय का घेराव किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें