फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Infiltration Foiled: घुसपैठ की साजिश नाकाम, कुपवाड़ा के बिच्छू में सेना ने मार गिराए दो आतंकी, हथियार और गोला-बारूद बरामद

Tue, 28 Jun 2022 07:00 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की साजिश को नाकाम करते हुए दो आतंकियों को मार गिराया है, जबकि दो आतंकी वापस भाग गए। मारे गए आतंकियों के पास से छह एके-47 राइफल, चार ग्रेनेड, मैग्जीन व अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : साकिब नबी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर संभाग के कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों ने आतंकी साजिश को नाकाम किया है। केरन सेक्टर में एलओसी(नियंत्रण रेखा) पर सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकियों को मार गिराया है। मारे गए आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है।

विज्ञापन


सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात केरन सेक्टर के बिच्छू इलाके में आतंकियों के एक समूह ने भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश की। हलचल देख सतर्क जवानों ने मोर्चा संभाला। इसके बाद आतंकियों ने भी फायरिंग शुरू कर दी।

Trending Videos
विज्ञापन

जवाबी फायरिंग में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है, जबकि दो आतंकी वापस भाग गए। मारे गए आतंकियों के पास से छह एके-47 राइफल, चार ग्रेनेड, मैग्जीन व अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें