झेलम स्टेडियम में स्वर्णिम विजय वर्ष केपीएल-2021 का आयोजन
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय सेना ने बारामुला क्रिकेट फोरम के सहयोग से झेलम स्टेडियम में स्वर्णिम विजय वर्ष केपीएल-2021 का आयोजन किया। टूर्नामेंट के लिए कुल 48 स्थानीय टीमों ने पंजीकरण कराया। उद्घाटन मैच झेलम स्टेडियम में खेला गया। इस टूर्नामेंट में 1000 से अधिक युवाओं ने हिस्सा लिया। बता दें कि जम्मू-कश्मीर कई खिलाड़ियों ने देश-विदेश में नाम रोशन किया है। जिनमें परवीज रसूल, रसिख सलाम और अब्दुल समद जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। बारामुला के शीरी के रहने वाले आकिब नबी कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से आईपीएल-21 के लिए नेट गेंदबाज के रूप में चुने जाने वाले कश्मीर घाटी के एकमात्र खिलाड़ी हैं।
स्वर्णिम विजय वर्ष केपीएल- 2021 का फाइनल मैच बारामुला जिले के सुल्तान वारियर्स बनाम स्टार इलेवन बारामुला के बीच हुआ। रोमांचक मैच सुल्तान वारियर्स के पक्ष में समाप्त हुआ, जिसने इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में 7 रन से जीत हासिल की। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों और सर्वश्रेष्ठ टीम के लिए नकद पुरस्कार, क्रिकेट गियर और मोमेंटो दिए गए।
बता दें कि टूर्नामेंट का आयोजन पाकिस्तान पर भारत की जीत और 1971 के युद्ध के बहादुर नायकों को याद करने के लिए किया गया था। टूर्नामेंट बहुत बड़ी सफलता थी और पूर्ण कोविड 19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए बीसीएफ द्वारा प्रदान किए गए अंपायरिंग स्टाफ द्वारा बहुत ही दोस्ताना और निष्पक्ष माहौल में आयोजित किया गया था। टूर्नामेंट के सभी मैचों का लाइव अपडेट खिलाड़ियों और क्रिकेट के प्रति उत्साही लोगों के लिए 'क्रिक हीरोज' पर उपलब्ध कराया गया।
यह टूर्नामेंट कश्मीर के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने, खेल के मैदान पर उनके युवा उत्साह को सकारात्मक तरीके से प्रसारित करने के लिए एक मंच प्रदान करने के लिए सेना की प्रतिबद्धता का एक प्रमाण था। साथ ही उन्हें राज्य और राष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार करना है।