फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने शहर में आने वाले पर्यटकों का वर्टिकल गार्डन से होगा स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर में आने वाले पर्यटक अब जैसे ही पुराने शहर की तरफ प्रवेश करेंगे तो उनका वर्टिकल गार्डन स्वागत करेगा। खासकर रात के समय इसके अनेकों रंग पर्यटकों और शहरवासियों के चेहरों पर मुस्कान ला देंगे। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत डोगरा चौक से केसी मोड़ चौक तक फलाईओवर के नीचे बने गार्डन का बुधवार को केंद्रीय शहरी, आवास एवं पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने उद्घाटन किया।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भाजपा सरकार प्रदेश के विकास के लिए तेजी से काम कर रही है। केंद्र से आने वाले मंत्री जम्मू की खूबसूरती देखते हैं। उनके पास हाउसिंग अरबन मंत्रालय है। इसके तहत स्मार्ट सिटी का काम हो रहा है। स्मार्ट सिटी के तहत बहुत सी योजनाओं पर काम होगा। हरदीप ने कहा कि वह जम्मू में आते रहेंगे। यहां के विकास को लेकर हर तरह का काम होगा।
वहीं, सांसद जुगल किशोर शर्मा ने कहा कि यह गार्डन शहर की खूबसूरती को बढ़ाएगा। बाहर से आने वाले लोगों के लिए यह आकर्षण का केंद्र होगा। इस गार्डन से हमें भी लगता है कि जम्मू भी देश के अन्य बड़े शहरों में शामिल हो गया है। बता दें कि गार्डन में कई किस्म के पौधे हैं। जो प्रदूष्रण को नियंत्रित करने में, सजावट के लिहाज से और रखरखाव के हिसाब से यह पौधे बेहद खूबसूरत और किफायती हैं। गार्डन में फवारों को भी स्थापित किया गया है। यह फवारे विशेष रूप से बनाए गए हैं। जिनसे निकलने वाली पानी की बौछारें कई रंग बिखेरेंगी। इस मौके पर जम्मू नगर निगम के मेयर चंद्र मोहन गुप्ता, सांसद जुगल किशोर शर्मा और नगर निगम आयुक्त अवनी लवासा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

नेम प्लेट में नाम न होने पर पार्षद खफा
गार्डन के समारोह पर पहुंचे वार्ड 19 के पार्षद अमित गुप्ता काफी गुस्से मे दिखे। दरअसल, गार्डन को लेकर लगाई गई नेम प्लेट पर पार्षद का नाम नहीं है। अमित ने कहा कि उपराज्यपाल ने साफ तौर पर कहा हुआ है कि किसी भी वार्ड के विकास कार्य में संबंधित वार्ड सदस्य का नाम जरूर होना चाहिए। लेकिन नगर निगम प्रशासन ने उनका नाम नेम प्लेट में नहीं रखा। वह वार्ड के पार्षद हैं और यहां के विकास में उनका भी महत्वपूर्ण योगदान है।
मंत्री को आपबीती नहीं सुना पाए पार्षद
समारोह के दौरान अमित गुप्ता अपने समर्थकों के साथ पहुंचे हुए थे। वह केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह तक अपनी बात पहुंचाना चाहते थे कि उनकी क्या शिकायत है। लेकिन नगर निगम आयुक्त अवनी लवासा और अन्य अफसरों को जब इसका पता चला तो वह पार्षद को यह कहते हुए नजर आए कि वह मंत्री को कुछ नहीं बताएं। हालांकि बाद में अमित गुप्ता ने सांसद जुगल किशोर को अपनी बात सुनाई।
कश्मीर में रहने वाले लोग सरकार पर भरोसा रखें: हरदीप
जम्मू। कश्मीर में होने वाली टारगेट कीलिंग पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का कहना है कि कश्मीर में रहने वाले हिंदु और अन्य समाज के लोग केंद्र सरकार पर भरोसा रखें। कश्मीर में रहने वाला हर तबका और हर समुदाय का शख्स सुरक्षित रहेगा। कुछ लोग माहौल खराब करना चाहते हैं, लेकिन केंद्र ऐसा होने नहीं देगा। लोगों को चाहिए कि वह सरकार पर भरोसा रखें। पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पेट्रोल डीजल की कीमतें बढ़ने के पीछे पूर्व की सरकारों का रोल है। उनकी बनाई गई व्यवस्था के कारण ही पेट्रोल-डीजल के दाम इतने हुए हैं। 70 सालों से केंद्र ने देश की व्यवस्था को अव्यवस्थित किया है, जिसको ठीक करने में कुछ वक्त तो लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें