फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आइकानिक वीक: युवाओं ने जाना जम्मू शहर का इतिहास, धार्मिक पर्यटन बढ़ाने की कोशिश 

Thu, 28 Oct 2021 04:45 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

आइकानिक वीक के तहत हैरिटेज हेरिटेज वॉकथॉन का आयोजन किया गया। इसके तहत मंदिरों के शहर के बारे में लोगों को विस्तार से जानकारी दी गई 
विज्ञापन
जम्मू में कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू में आइकानिक वीक के तहत बुधवार को हैरिटेज वॉकथॉन का आयोजन किया गया। मंदिरों के शहर के विरासत पर्यटन गलियारे को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इसका आयोजन पर्यटन विभाग की ओर से किया गया। इस दौरान छात्रों के दल को मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने टीआरसी जम्मू से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विज्ञापन


 वॉकथॉन टीआरसी से शुरू हुई जो रघुनाथ मंदिर, रणवीरेश्वर मंदिर, राम मंदिर, बलराम मंदिर, पंजबख्तर मंदिर से होते हुए पीरखो मंदिर पहुंची। इस दौरान युवाओं ने सभी धार्मिक स्थल का इतिहास जाना है। इस दौरान मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने कहा कि प्रशासन हैरिटेज पर्यटन को बढ़ावा देने की नीति पर काम कर रहा है। पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में युवा पीढ़ी को जोड़ना एक अच्छा कदम है।

उन्होंने कहा कि शहर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नगर निगम, जिला प्रशासन से साथ मिलकर कई कार्यक्रमों पर काम कर रहा है। युवाओं ने कहा कि जम्मू को मंदिरों का शहर कहते है यहां पर मौजूद मंदिरों का इतिहास काफी महत्वपूर्ण है। इस दौरान डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा, जिला उपायुक्त अंशूल गर्ग, निदेशक पर्यटन जम्मू विवेकानंद राय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें