फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Highway Updates: जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर भारी भूस्खलन, दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही ठप, चंबल बास के पास गिरीं चट्टानें  

Thu, 03 Mar 2022 12:39 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चिनैनी

सार

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग वाहनों के लिए एक बार फिर बंद हो गया। रामबन जिले के चंबल बास के पास चट्टानें गिरने से हाईवे बंद हो गया है। 
विज्ञापन
jammu srinagar highway - फोटो : रोहित गुप्ता
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामबन जिले के चंबल बास में भारी भूस्खलन होने से जम्मू श्रीनगर हाईवे वाहनों के लिए ठप हो गया। सुबह के समय बनिहाल के निकट बड़ी-बड़ी चट्टानें गिरने से हाईवे क्षतिग्रस्त हो गया। एसएसपी ट्रैफिक शबीर अहमद मलिक ने बताया कि राजमार्ग को खोलने के लिए मशीनरी लगाई गई है। शाम तक वाहनों को सुचारू करने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन


इससे पहले मौसम साफ होने के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात में बुधवार को सुधार नजर आया था। करीब सप्ताह से रोके गए सैकड़ों ट्रकों को सुबह के समय घाटी की ओर बढ़ने दिया गया। गौरतलब है कि मौसम खराब होने के बाद करीब एक सप्ताह तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही।




रामबन में तीन बार पस्सियां गिरने पर तीन दिन तक राजमार्ग बंद रहा। इसके साथ ही सोमवार को उधमपुर में भी राजमार्ग बंद रहा था। इस दौरान लोगों को खासी दिक्कतें आईं। यातायात को सुचारु बनाने में पुलिस को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। बुधवार को यातायात में थोड़ा सुधार नजर आया। 
विज्ञापन


बुधवार को सुबह के समय करीब सप्ताह से रोके गए ट्रकों के चालकों को घाटी की ओर जाने की अनुमति मिली। इसके बाद सुबह नौ बजे के बाद यात्री वाहनों को भी घाटी जाने की अनुमति दे दी गई। दोपहर दो बजे तक यात्री वाहन घाटी की तरफ रवाना होते रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें