फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम के दो रंग: तपता रहा जम्मू संभाग, कश्मीर में बारिश-बर्फबारी, कुपवाड़ा में हल्की बर्फबारी 

Thu, 14 Apr 2022 03:56 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर

सार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार एक और पश्चिमी विक्षोभ के कारण 20 से 21 अप्रैल को मौसम में बदलाव के आसार हैं। इस साल कई दशक बाद कश्मीर में मार्च सबसे अधिक गर्म रहा है। जम्मू में भी तपिश से कोई राहत नहीं मिल पाई।
 
विज्ञापन
श्रीनगर में सैलानी - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में बुधवार को मौसम के दो रंग देखने को मिले। राजधानी श्रीनगर समेत घाटी के अधिकांश जिलों में बारिश के साथ पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। इससे लंबे समय से तपिश की मार झेल रहे लोगों को राहत मिली। वहीं, जम्मू समेत अन्य जिलों में गर्मी ने अपना रौद्र रूप जारी रखा।

विज्ञापन


जम्मू में लगातार दिन का तापमान 40 डिग्री के आसपास चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार वीरवार को भी घाटी में इंद्रदेव मेहरबान रह सकते हैं। जम्मू में 16 अप्रैल से फिर से गर्म हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। 

श्रीनगर समेत घाटी के अधिकांश जिलों में मंगलवार की रात से बुधवार सुबह तक बारिश का सिलसिला जारी रहा। बुधवार दोपहर बाद फिर से बारिश शुरू हो गई थी। इससे दिन के तापमान में गिरावट से लोगों को रिकार्ड तोड़ गर्मी से राहत मिली है।
विज्ञापन


राजदान पास, बांदीपोरा और कुपवाड़ा जिले के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हुई है। श्रीनगर में 5.3 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का तापमान 20.6, पहलगाम में 6.8 मिलीमीटर बारिश के साथ 17.4, गुलमर्ग में 7.8 मिलीमीटर बारिश के साथ 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार एक और पश्चिमी विक्षोभ के कारण 20 से 21 अप्रैल को मौसम में बदलाव के आसार हैं। इस साल कई दशक बाद कश्मीर में मार्च सबसे अधिक गर्म रहा है। जम्मू में भी तपिश से कोई राहत नहीं मिल पाई।

बुधवार को हल्के बादलों के साथ गर्मी से हर कोई परेशान रहा। दोपहर के समय तेज धूप में बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। यहां दिन का तापमान सामान्य से 6.4 डिग्री चढ़कर 38.5 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दोपहर को बूंदाबांदी हुई, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिली। यहां दिन का तापमान 34.6 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का तापमान 24.4, बटोत में 24.5, भद्रवाह में 25.9, लेह में 17.2 और कारगिल में 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें