फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: डीपीसी का इंतजार कर रहे स्वास्थ्य कर्मी, विभाग में चक्कर काट रही हैं फाइलें

Sat, 30 Oct 2021 12:19 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

डीपीसी न होने से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को अधिक नुकसान हुआ है। इससे कई योग्य कर्मचारी इससे वंचित रह गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर, स्वास्थ्य कर्मचारी। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में पिछले लंबे समय से इंतजार कर रहे स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा कर्मचारियों को दिवाली पर भी डीपीसी का तोहफा नहीं मिल पाया है। कुछ माह पहले तीस साल बाद एसआरओ 20 में संशोधन करके डीपीसी का रास्ता खोला गया था। लेकिन विभागों में फाइलों के अभी चक्कर काटने के कारण डीपीसी को अमल में नहीं लाया जा सका है। पिछले चार साल से विभागीय स्तर पर डीपीसी न होने के कारण बड़ी संख्या में कर्मचारी सेवानिवृत्त हो गए हैं, जिन्हें अपनी डीपीसी का लाभ नहीं मिल पाया। डीपीसी के लिए चिकित्सा कर्मी दोबारा आंदोलन का मन बना रहे हैं।

विज्ञापन

 यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: पीओके में तेज हुई आतंकी संगठनों की हलचल, बर्फबारी से पहले राजोरी और पुंछ में बढ़ सकती है आतंकी घुसपैठ

जम्मू कश्मीर मेडिकल इंप्लाइज फेडरेशन के प्रधान सुशील सूदन ने कहा कि जीएडी के एक आदेश के मुताबिक हर छह माह बाद विभागीय स्तर पर डीपीसी की जानी चाहिए, लेकिन स्वास्थ्य विभाग में पिछले चार साल से इसे नहीं किया गया है। जिससे करीब चार हजार कर्मचारियों को डीपीसी का लाभ नहीं मिल पारहा है। डीपीसी के लिए कुछ माह पहले कर्मचारियों से दस्तावेज लेकर प्रक्रिया शुरू की गई थी, लेकिन अब तक कुछ नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआरओ 20 में संशोधन के बाद 15 दिन के भीतर डीपीसी करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अभी जीएडी और कानून विभाग की ओर से मंजूरी नहीं मिल पाई है। उन्होंने संबंधित विभागों के अध्यक्षों से डीपीसी की सभी औपचारिकताएं जल्द पूरी करके इसे जारी करने की मांग की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें