ज्यौड़ियां। खौड़ में रविवार को नेशनल कांफ्रेंस ब्लाक कमेटी खौड़ की रविवार को एक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता ब्लाक सचिव देवी दयाल जोगी ने की। उन्होंने कहा कि कंडी नहर परियोजना तथा जम्मू-पुंछ रेल का भाजपा जल्द ही शिलान्यास कर उसका निर्माण शुरू कराए।
अखनूर से वाया सोहल कलीठ, सेलांवाली तक कंडी नहर कंडी क्षेत्र के किसानों के लिए वरदान साबित होगी। 1996 की सरकार की तरफ से सर्वे करने के बावजूद भी आज तक किसी ने भी कंडी नहर का काम शुरू नहीं किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने भी छंब विधानसभा क्षेत्र के सभी चार ब्लाकों में कमेटियों का गठन किया है। सभी अपना-अपना काम जिम्मेदारी से कर रही हैं।
नेकां पार्टी ऐसी है जो देश मेें अमन शांति चाहती है, रियासत को विकास की राह पर ले जाती है। जब-जब भी राज्य में नेकां सत्ता में रही है तब-तब रियासत का विकास हुआ है। भाजपा केवल वोट बैंक की राजनीति करती दिख रही है। परगवाल की जनता आज भी खौड़ मुख्यालय में आने के लिए पचास किलोमीटर लंबा सफर तय कर पहुंच रहे हैं।