फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई गांव को जोडनी वाली लिंक सडुक का पक्क करने की मांग

विज्ञापन
अहम लिंक सड़क को पक्का करने की मांग कर रहे ग्रामीण - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
मीरां साहिब। ब्लॉक मीरां साहिब पंचायत के महेशिया व तुकडे़ को जोड़ने वाली सड़क को ग्रामीणों ने निर्माण करने मांग की है। सरपंच राजपाल कलोत्रा का कहना है कि आरएस पुरा, मीरां साहिब, जम्मू को कई गांव से जोड़ने वाले सड़क को अभी तक पक्का नहीं किया गया। न जाने कितने विधायक व मंत्री यहां के प्रतिनिधि बनने पर सिवाय झूठे आश्वासनों के कुछ नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि इन दिनों कोटली मियां फत्ता से महेशिया तक की सड़क पर तारकोल डाल पक्का किया जा रहा, लेकिन पांच सौ मीटर लिंक सड़क को पक्का नहीं किया जा रहा। जो कई गांव को जोड़ती है। गांव के बलवीर कुमार, कुलदीप मजोत्रा, बिशनदास, कस्तूरी लाल का कहना है कि अगर इस लिंक सड़क को पक्का नहीं किया गया तो क्षेत्र के ग्रामीण आरएस पुरा में पहुंच एसडीएम कार्यालय का घेराव करेंगे, जिसके लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें