फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया गया गुरु हरगोबिंद सिंह का प्रकाश पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। सिख पंथ के छठे गुरु हरगोबिंद सिंह का प्रकाश पर्व शहर में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम तालाब तिल्लो स्थित ताली साहिब गुरुद्वारे में हुआ, जिसमें हजारों की संख्या में संगत ने हिस्सा लेकर शीश नवाया है। रागी जत्थों ने शबद-कीर्तन व गुरुवाणी कर संगत को निहाल किया।
विज्ञापन

जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। गुरुद्वारे को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया था। कार्यक्रम में रागी जत्थों ने गुरु हरगोविंद सिंह साहिब की महिमा का गुणगान किया। कार्यक्रम सुबह दस बजे शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक जारी रहा। जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जम्मू के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने लोगों को गुरु पर्व की बधाई दी। उन्होंने लोगों को श्री हरगोबिंद साहिब की शिक्षाओं का अनुसरण करने व समाज में शांति लाने के लिए काम करने को कहा। युवा पीढ़ी को नशे और गलत संगत से दूर रहने को कहा। कार्यक्रम में गुरु का लंगर लगाया गया, जिसमें काफी संख्या में संगत ने प्रसाद ग्रहण किया। प्रकाश पर्व में भाई देवेंद्र सिंह, भाई रत्न सिंह और रागी जत्थे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें