हरि सिंह हाई स्ट्रीट इलाके में ग्रेनेड हमला
- फोटो : बासित जरगर
शहर के प्रमुख इलाके लाल चौक से कुछ दूरी पर स्थित हरी सिंह हाई स्ट्रीट इलाके में आतंकियों ने मंगलवार को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के बंकर को निशाना बनाते हुए ग्रेनेड हमला किया, परंतु निशाना चूक जाने से ग्रेनेड सड़क पर गिरकर फट गया। हमले में 10 स्थानीय नागरिक घायल हो गए। इन्हें तुरंत नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। हमले के बाद एक नाके पर पुलिस ने एक स्थानीय पत्रकार को दो ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार किया है।