फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: आतंकवादियों को मारने से खत्म नहीं होगा आतंकवाद, युवाओं को लाना होगा मुख्यधारा में: गवर्नर मलिक

Thu, 01 Nov 2018 02:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
राज्यपाल सत्यपाल मलिक - फोटो : फाइल
विज्ञापन
राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने बुधवार को कहा कि आतंवादियों को मारने से कश्मीर में आतंकवाद समाप्त नहीं होगा। हमें भटके हुए इन युवाओं को मुख्य धारा में लाना होगा। वह यहां ऊर्जा विभाग के एक कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विज्ञापन


राज्य में आतंकवाद बढ़ाने में पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की भूमिका के बारे में उन्होंने कहा कि पड़ोसी चाहता है कि जम्मू कश्मीर हमेशा अशांत रहे। परंतु हाल के शांतिपूर्ण निकाय चुनावों की सफलता के दौरान उसकी यह योजना भी फेल हो गई।
उन्होंने कहा कि आतंकवादियों को मारने से आतंकवाद समाप्त नहीं होगा। लेकिन हाल ही में जो नौजवान आतंकी संगठनों में शामिल हो रहे हैं वह पुलिस व अन्य सुरक्षा बलों पर हमला कर रहे हैं।
विज्ञापन


ऐसे में सुरक्षा बल बुके तो नहीं देगा बल्कि गोलियों से ही जवाब देगा। इसी प्रक्रिया में युवा मारे जा रहे हैं। कहा-हम नहीं चाहते कि युवाओं को ऐसे अपनी जान गंवानी पड़े बल्कि हम चाहते हैं वे बंदूर छोड़कर मुख्य धारा में लौटें और जिंदा रहें।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में बढ़ेगा मतदान

उन्होंने कहा कि राज्य में समस्या पैदा करने में पाकिस्तान की बड़ी भूमिका है। पड़ोसी मुल्क अपनी घरेलू समस्याओं से निराश है क्योंकि इसे देश चलाने के लिए अपने घरेलू सामान बेचने पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि निकाय चुनावों के बाद पंचायत चुनावों में मतदान प्रतिशत बेहतर रहेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें