फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैष्णो देवी आने वाले श्रद्धालुओं को राहत, अब मनमाना पैसा नहीं वसूल सकेंगे ऑटो चालक, रेट लिस्ट जारी

Fri, 20 Jul 2018 01:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
वैष्णो देवी
विज्ञापन
माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें किराये को लेकर आटो रिक्शा चालकों की मनमानी का सामना नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि धर्मनगरी में गुरूवार से प्री-पेड आटो सुविधा शुरू कर दी गई है। पहले चरण में बाणगंगा में प्रीपेड बूथ स्थापित गया है, जिसकी कार्यप्रणाली पुलिसकर्मी देखेंगे। आटो रिक्शा को निर्धारित रूट पर चलाने के आदेश भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


धर्मनगरी में आठ सौ के करीब आटो रिक्शा हैं। इनके चालकों द्वारा मनमाना किराया वसूले जाने की लगातार शिकायतें आ रही थीं। लोगों के आग्रह पर दो दिन पहले ही मंडलायुक्त ने प्री-पेड सुविधा शुरू करने की बात कही थी। गुरुवार को पुलिस प्रशासन ने इसे अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया।
 
पहले रिक्शा चालक बाण गंगा व बस स्टैंड के बीच दो सौ से ढाई सौ रुपये तक किराया वसूलते थे। नई रेट लिस्ट के मुताबिक यह किराया सौ रुपये निर्धारित है। इस सुविधा के शुरू होने से जहां भक्तों को राहत मिलेगी, वहीं अक्सर चालकों के साथ होने वाली कहासुनी से भी निजात मिलेगी।
विज्ञापन

 
यह होगा किराया
एआरटीओ कार्यालय से जारी नई रेट लिस्ट के तहत सबसे अधिक किराया हेलीपैड से बाणगंगा तक का 105 रुपये है। रेलवे स्टेशन से बाणगंगा तक किराया 100 रुपया रखा गया है। रेलवे स्टेशन से हेलीपैड का किराया 70 रुपये होगा, जबकि रेलवे स्टेशन से बस स्टैंड के लिए 55 रुपये देने होंगे। इसके साथ ही पांच रुपये सर्विस चार्ज वसूला जाएगा। टोटल दस रूट होंगे।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें