फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिलानी के शव पर पाकिस्तानी झंडा लपेटे जाने का मामला: महबूबा ने कहा- शरीर के साथ किया गया व्यवहार अनावश्यक था

Mon, 06 Sep 2021 03:09 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

महबूबा मुफ्ती ने कहा कि उनका भी गिलानी से मतभेद था, लेकिन शव के प्रति उदासीन व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए था। हमने जो देखा वह मानवता के खिलाफ था।
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती, सैयद अली शाह गिलानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौत के बाद अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी के शरीर पर पाकिस्तानी झंडा लपेटे जाने और राष्ट्रविरोधी नारे लगाने के मामले में महबूबा मुफ्ती का बयान आया है। पीडीपी मुखिया महबूबा ने भारत को लोकतांत्रिक देश बताते हुए गिलानी के परिवार का बचाव किया है। इस मामले में महबूबा मुफ्ती ने पुलिस को ही कटघरे में खड़ा कर दिया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गिलानी के शरीर के साथ किया गया व्यवहार अनावश्यक था। कोई जीवित व्यक्ति से लड़ सकता है, लेकिन मृत शरीर को उदासीन उपचार नहीं मिलना चाहिए। श्रीनगर में महबूबा ने कहा कि वीडियो और समाचार से पता चला है कि जम्मू-कश्मीर के लोग काफी निराश हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को परिवार की इच्छा के मुताबिक गिलानी का अंतिम संस्कार करने की इजाजत देनी चाहिए थी। 
यह भी पढ़ें- 30 साल पुराना मामला: यासीन मलिक बोला- मैं खुद करूंगा अपनी पैरवी, किसी वकील की मदद नहीं लेनी
विज्ञापन


महबूबा ने कहा कि उनका भी गिलानी से मतभेद था, लेकिन शव के प्रति उदासीन व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए था। हमने जो देखा वह मानवता के खिलाफ था। सभी की अंतिम इच्छा का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी बंदूक के बल पर किसी भी नेता से प्यार या नफरत करने के लिए मजबूर नहीं कर सकता है।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- भाजपा के लिए खतरे की घंटी: 'मोदी लहर के सहारे न रहें' वाली बात जम्मू से दिल्ली पहुंची, पार्टी नेतृत्व गंभीर    

उधर, श्रीनगर के डाउनटाउन क्षेत्र और हैदरपोरा इलाके में आंशिक प्रतिबंध हैं, इसी इलाके में गिलानी को दफनाया गया था। शरारती तत्वों द्वारा अफवाहें फैलाए जाने की सूचना मिली थी। इसलिए पुलिस ने एहतियात के तौर पर प्रतिबंध लगाया है। इसके अलावा घाटी में सभी जगह हालात पहले की तरह सामान्य हैं। साथ ही आईजीपी कश्मीर के अनुसार देर शाम तक मोबाइल इंटरनेट बहाल होने की संभावना है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें