डल झील में स्वच्छता अभियान का आयोजन
- फोटो : ANI
ट्रैवल एजेंट्स फेडरेशन ऑफ कश्मीर(टीएएफओके) ने श्रीनगर की डल झील में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया। इस दौरान संगठन के लोगों ने झील को साफ किया। स्वच्छता अभियान के आयोजक हिलाल अहमद ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि हम एक महीने से स्वच्छता अभियान की तैयारी में जुटे हुए हैं, डल झील केवल झील ही नहीं बल्कि हमारी विरासत का प्रतीक है। हम हर महीने दो से तीन दिन इस अभियान को चलाने की योजना बना रहे हैं।