फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर : 70 लाख की ठगी में दिल्ली से फल कारोबारी गिरफ्तार

Mon, 22 Nov 2021 12:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

2019 से पुलिस को दे रहा था गच्चा, जम्मू के व्यापारी से 2015 में की थी ठगी।
विज्ञापन
arrest - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

70 लाख रुपये की ठगी मामले में जम्मू पुलिस ने दिल्ली से एक फल कारोबारी को गिरफ्तार किया है। तीन साल से वह पुलिस को गच्चा दे रहा था। पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश कर दस दिन की रिमांड पर लिया है।  

विज्ञापन


जानीपुर निवासी जगदीश राज के संपर्क में उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बड़ौत का रहने वाला सलीम कुरैशी आया था। वर्ष 2015 में दोनों के बीच फलों की खरीद-फरोख्त शुरू हुई। जब कुरैशी के पास 70 लाख रुपये बकाया हो गए तो उसने जगदीश राज का फोन उठाना बंद कर दिया। जगदीश राज ने उससे कई बार पैसे मांगे, लेकिन वह उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। साथ ही कहा कि यदि वह बड़ौत आया तो उसे जान से मार देगा। 

जगदीश राज ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए कई जगहों पर दबिश दी। 2019 में दर्ज एफआईआर को लेकर पुलिस कई बार उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत कई इलाकों में गई, लेकिन वह गच्चा देता रहा। पुलिस को सूचना मिली कि वह दिल्ली के मुद्रिका इलाके में है। 
विज्ञापन


पुलिस ने मुद्रिका पुलिस स्टेशन से संपर्क किया और आरोपी पर नजर रखने के लिए कहा। इस दौरान त्रिकुटा नगर पुलिस स्टेशन की टीम दिल्ली पहुंची और दिल्ली पुलिस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।  एसएसपी जम्मू चंदन कोहली ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए थाना प्रभारी दीपक पठानिया के नेतृत्व में एक विशेष टीम दिल्ली भेजी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें