फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार अमरनाथ यात्रियों की मौत

Fri, 11 Jul 2014 12:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा के लिए आए चार और श्रद्धालुओं की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। सीने में दर्द होने पर उन्हें तुरंत नजदीकी चिकित्सा शिविर लाया गया। लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। हृदय गति रुकने से हो रही मौतों की संख्या बढ़ने लगी है।
विज्ञापन


विभिन्न कारणों से अभी तक बीस यात्रियों की मौत हो चुकी है। 28 जून से शुरू हुई यात्रा में अब तक डेढ़ लाख से ज्यादा श्रद्धालु भोले के दर्शन कर चुके हैं।

जानकारी के अनुसार वीरवार को बरारी मार्ग के पास 62 वर्षीय गोपाल चंद्र दास निवासी कोलकाता की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। एक अन्य श्रद्धालु जसवंत रैणा (55) निवासी गुवाहाटी की पंजतरणी में दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई।
विज्ञापन


इसी तरह पवित्र गुफा के पास बरथन बाबन (63) निवासी पु्णे को दिल का दौरा पड़ने पर तुरंत नजदीकी चिकित्सा केंद्र लाया गया, लेकिन उनकी जान भी नहीं बचाई जा सकी। एक अन्य श्रद्धालु पारसनाथ (56) निवासी बिहार की शेषनाग के पास मौत हुई। सभी शवों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें