फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएफ ने मनाया 57वां स्थापना दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की ओर से बुधवार को 57वां स्थापना दिवस मुनाया गया। मुख्य कार्यक्रम सीमांत मुख्यालय पलौड़ा कैंप में हुआ। इसके साथ ही जम्मू की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात सभी अंडर कमांड बटालियन व राजौरीए-पुंछ क्षेत्र में नियंत्रण रेखा पर भी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर आईजी एफटी बीएसएफ डीके बोरा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे, जिन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यक्रम में सभी रैंकों को बधाई दी और नई ऊंचाइयों को छूने और देश की शांति व सुरक्षा के लिए हरदम तैयार रहने का आह्वान किया। इसके साथ ही बीएसएफ ने जम्मू सीमांत की उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला। आईजी बीएसएफ के दिग्गजों का स्वागत किया और उनसे बातचीत की। स्थापना समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमाें का भी आयोजन किया गया। बैंड की देशभक्ति से ओतप्रोत धुनों से दिनभर क्षेत्र गूंजता रहा।
आईजी ने बताया कि 2021 में जम्मू सीमांत कर्मियों को उनके समर्पण और कर्तव्य के लिए सम्मानित किया गया। इसके तहत पुलिस पदक 01, पुलिस आंतरिक सुरक्षा सेवा पदक 2026, उत्कृष्ट सेवा पदक 323, अति उत्कृष्ट सेवा पदक 163, डायरेक्टर जनरल कमेंडेशन रोल 453, एडिशनल डायरेक्टर जनरल कमेंडेशन रोल 38, डीजीपी का जेएंडके कमेंडेशन मेडल एंड सर्टिफिकेट 06 और डीजीपी जेएंड के एप्रिसिएशन 07 पदक प्राप्त किए हैं। कार्यक्रम के दौरान बीएसएफ जवानों और जम्मू बीएसएफ के स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें