फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: जम्मू पहुंची पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने लगाए वापस जाओ के नारे

Fri, 12 Nov 2021 09:40 PM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती विरोध प्रदर्शन के बीच शुक्रवार सायं चार बजे श्रीनगर से जम्मू पहुंची। शनिवार को वह गांधीनगर स्थित पार्टी कार्यालय में नेताओं व कार्यकर्ताओं से मिलेंगी।  
विज्ञापन
पूर्व सीएम महबूबा के खिलाफ प्रदर्शन करते बजरंग दल के कार्यकर्ता। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती विरोध प्रदर्शन के बीच शुक्रवार सायं चार बजे श्रीनगर से जम्मू पहुंची। वह सीधे कनाल रोड स्थित गेस्ट हाउस पहुंची। शनिवार को वह गांधीनगर स्थित पार्टी कार्यालय में नेताओं व कार्यकर्ताओं से मिलेंगी। 17 नवंबर तक जम्मू में ही रहेगी। जम्मू एयरपोर्ट पर महबूबा मुफ्ती के पहुंचने की भनक पाकर राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने वहां पहुंचकर प्रदर्शन किया और महबूबा मुफ्ती वापस जाओ के नारे लगाए।

विज्ञापन


संगठन के अध्यक्ष राकेश बजरंगी ने कहा कि महबूबा मुफ्ती आतंकवादियों व पाकिस्तान की समर्थक हैं। उन्हें जेल में बंद करने से कश्मीर में पूर्ण शांति बहाली में बड़ी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा, जम्मू के लोग राष्ट्र भक्त हैं और महबूबा मुफ्ती को यहां कोई समर्थन मिलने वाला नहीं है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम की सेमीफाइनल में आस्ट्रेलिया से हार के बाद जम्मू में जिस कदर भारी आतिशबाजी हुई, उससे महबूबा को समझ जाना चाहिए कि जम्मू उसकी राष्ट्रद्रोही बातों में आने वाला नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें