राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शक्रवार को कश्मीर घाटी में कई स्थानों पर छापा मारा। जम्मू-कश्मीर और अन्य प्रमुख शहरों में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी), जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम), हिजबुल मुजाहिदीन (एचएम), अल बद्र, टीआरएफ, पीएएफ एफ आदि संगठनों द्वारा हिंसक आतंकवादी कृत्यों को अंजाम देने की साजिश रचने के संबंध में जांच एजेंसी ने कार्रवाई की। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें.........
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में बिंबरगली सुरनकोट रोड पर 18 दिन बाद यातायात बहाल किया गया है। भाटादूड़ियां मुठभेड़ की वजह से सड़क पर यातायात पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। इसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें.........
जम्मू-कश्मीर में विकास और शांति के रास्ते में सबसे बड़ा रोड़ा आतंकवाद है। अनुच्छेद-370 के खात्मे और जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन एक्ट लागू होने के दो साल के भीतर आतंकवाद पर लगाम लगी है। टारगेट किलिंग आतंकियों की हताशा और टूटी कमर की निशानी है। लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन, इन सभी आतंकी संगठनों के बड़े आतंकी मारे जा चुके हैं। स्थानीय युवाओं को बरगलाकर बंदूक थमाने वालों पर कानून का चाबुक चल रहा है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें.........
जम्मू-कश्मीर के पुनर्गठन से प्रदेश में अर्थव्यवस्था की रीढ़ कहे जाने वाले बागवानी और कृषि क्षेत्र में व्यापक बदलाव हुआ है। विश्व भर में नाम होने के बावजूद रिकॉर्ड उत्पादन पर भी फलों और केसर को सही दाम नहीं मिलते थे। जम्मू-कश्मीर में यह उत्पाद अपनी विशिष्ट पहचान के साथ विदेशों में एयर कारगो से भेजे जा रहे हैं। इससे किसानों की आय में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। एयर कारगो सेवा से इस बार जम्मू से लीची व स्ट्रॉबेरी जबकि कश्मीर से सेब और चेरी को विदेशों में भेजा गया है। सीधे बड़े और अच्छे दाम की गारंटी देने वाले बाजार तक उत्पाद पहुंचने का सबसे ज्यादा फायदा बागवानाें को हुआ है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें.........
जनजातीय समुदाय के लोगों को बुनियादी सुविधा देने के साथ युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए सरकार ने कई पहल शुरू की है। पिछले एक साल में ही सरकार ने 16 ऐसी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को शुरू किया, जो जनजातीय समुदाय के लोगों की जीवन शैली में बदलाव लाएगी। उन्हें बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के अवसर मिले, इसके लिए सरकार ने कई योजनाओं को शुरू किया है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें.........